पीकप-बाइक की टक्कर, दो की हालत नाजुक

0
700

बक्सर खबर : चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम पीकप से दो बाइक सवार युवक टकरा गए। यह दुर्घटना राजपुर थाना के कुसुरुपा गांव के पास हुई। पीकप बक्सर की तरफ आ रही थी। बाइक राजपुर की तरफ जा रही थी। घायल बाइकर्स रितु सिंह व जुनैद अंसारी धनसोई थाना के छतौना गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों को पहले सदर अस्पताल लाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें से एक छात्र है। राजपुर पुलिस के अनुसार दोनों की हालत चिंता जनक है। दुर्घटना में दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here