पिस्तौल के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

0
1488

बक्सर खबर : चौसा रेलवे स्टेशन के पास से मुफस्सिल पुलिस ने रविवार की शाम दो लोगों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो कंट्री मेड पिस्टल, दो अतिरिक्त मैग्जिन, चार मोबाइल व छह हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार रितेश राजभर पिता महेन्द्र राजभर ग्राम सोनी, सुनिल सिंह ग्राम खिरी दोनों राजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह आम्र्स की खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इन्हें तत्काल छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इनसे और भी राज उगलवाने का प्रयास कर रही है।

बरामद पिस्तौल
बरामद पिस्तौल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here