पंखे से झूल गयी शादी-शुदा महिला

0
1209

बक्सर खबर : नगर के शिवपुरी मुहल्ले में रहने वाले नंदजी सिंह की पत्नी रविवार की तड़के सुबह पंखे से झूल गयी। गले में फांसी लगने के कारण उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना रविवार की सुबह आस-पास के लोगों से मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पति साइकिल  दुकानदार हैं। शिवपुरी मुहल्ले में इनका अपना घर है। किन कारणों से उनकी पत्नी ने ऐसा किया। यह बात सामने खुलकर नहीं आयी है। परिवार वालों ने इसकी जानकारी स्वयं पुलिस को दी। जिसके बाद सुबह सवा नौ बजे पुलिस उनके घर पर पहुंची। फिलहाल पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों ने यह बताया कि अक्सर पति-पत्नी में मनमुटाव रहता था। बीती रात भी कुछ कहासुनी हुई थी। दोनों अलग-अलग कमरे में सोए थे। यह घटना रविवार की तड़के सुबह हुई है। नंदजी सिंह बाहर टहलने निकले थे। किराएदारों को इसकी भनक लगी। उनका घर तीन मंजिला है। इसमें कई लोग किराए पर रहते हैं। नंदजी  मूल रुप से नावानगर प्रखंड के खरवनियां गांव के रहने वाले हैं। मृत महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसका मायका रोहतास जिले के करहगर है। उसके परिवार वालों को सूचना दी गयी है। आने के बाद ही शव को मौके से अस्पताल ले जाया जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस कमरे के अंदर नहीं जा रही थी। जिसे देखकर यह समक्ष में नहीं आ रहा था कि यह हत्या है या आत्म हत्या। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here