नगर परिषद कर्मचारियों का जागा स्वाभिमान

0
420

बक्सर खबर : स्वाभिमान शब्द बड़ा ही व्यापक है। जिस तरह आजकल देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। अब तक की शिक्षा में आपने जाना और पढ़ा होगा। अपने फर्ज और जिम्मेवारी का पक्का आदमी स्वाभिमानी होता है। अब हम आते हैं खबर पर। मंगलवार को नगर परिषद में बैठक हुई। कर्मचारी और उनके नेता साथ थे। इन लोगों की मंत्रणा का विषय था स्वाभिमान। जो भी नगर परिषद में आता है। कुछ भी कहकर चला जाता है। इससे इनके स्वाभिमान को ठेस लगती है। इसे अब नगर परिषद के कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बात बैठक में रखी गयी। ऐसा होने पर यह क्या करेंगे ? यह आपको बुधवार को प्रकाशित समाचार पत्रों से पता चलेगा। क्योंकि इनकी बैठक का प्रस्ताव अखबारी कार्यालयों में भेजा गया है। हमारी पास इतनी ही जानकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here