दर्दनाक – चलती ट्रेन से उतरने में गयी युवक की जान

0
2569

बक्सर खबरः दानापुर- मुगलसराय रेलखंड के अन्र्तगत डुमरांव स्टेशन पर ट्रेन से कट युवक की मौत हो गयी। घटना रविवार रात 9:50 में 11105 अप कोलकता- झांसी से घटी। जब स्टेशन से नन स्टाप ड्रेन गुजर रही थी परन्तु कुछ तकनीकी कारणों से धीरे हुयी। तभी मृत युवक की उतरने की कोशिश करने लगा। परन्तु गाड़ी अचानक तेज हुयी और वह स्टेशन मास्टर कार्यलय के सामने गिर पड़ा और शरीर के दो टुकडे़ हो गये। मृत युवक की पहचान नया भोजपुर गांव निवासी मो. दिलाशाद(32)पिता मो. अकील शाह के रूप में हुयी। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पटना से लौट रहे थे। रेल प्रशासन से मुआवजे की मांग पार्षद ब्रह्म ठाकुर व यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने की। घटना की पुष्टि स्टेशन मास्टर अरविन्द शर्मा ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here