दबोचे गए स्कार्पियो लूट कर भाग रहे अपराधी

0
2643

बक्सर खबर : किराए पर स्कार्पियो लेकर जा रहे पांच अपराधियों ने मिलकर गाड़ी लूट ली। यह घटना जिले की सीमा में दोपहर एक बजे के लगभग हुई। चौसा-रामगढ़ रोड में सोनपा नहर के पास पांचों ने हथियार के बल पर चालक को नीचे उतार दिया। वहां से गाड़ी लेकर रामगढ़ की तरफ भागे। भागने के क्रम में गाड़ी महावीर स्थान के पास बाइक से टकरा गयी। चालक संतुलन संभाल नहीं पाया। तेज रफ्तार में चल रही गाडी सड़क किनारे चाट में जा गिरी। पांचो सवार उतरक भागने लगे। उनमें से दो को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। राजपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस आयी तब पता चला कि वे सभी गाड़ी लूटकर भाग रहे थे। घटना के बारे में कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि फिलहाल पूछताछ चल रही है। पकड़े गए दोनों अपराधी बक्सर जिले के रहने वाले हैं। चंचल मिश्रा पिता भरत मिश्रा विश्वामित्र कालोनी गोलंबर (मूल निवासी करहसीं, थाना मुफस्सिल) एवं दूसरा युवक अभिषेक दुबे दुधी पट्टी सिमरी का है।  इनके पास से दो कंट्री मेड पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार चचंल मिश्रा कुछ माह पहले रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़ा गया था। कम उम्र होने के कारण वह बाल सुधार गृह आरा चला गया था। पिछले माह व वहां से भाग निकला था। भागने वाले  अन्य तीन के बारे में भी पूछताछ जारी है। गाड़ी रीशु कुमार पटना मनेर की है। इन सभी ने उसे किराए पर वहीं से लिया था। चौसा महावीर स्थान के पास के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागने के क्रम में इन सभी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। ग्रामीण बाइक से इनका पीछा करने लगे। जिसे देख यह सभी घबरा गए। गाड़ी चाट में जा गिरी। लोगों ने दो को दबोच लिया, तीन भागने में सफल रहे।  इस तरह एक बड़ी घटना का खुलासा हो गया।

चौसा महावीर स्थान के पास चाट में गिरी स्कार्पियो
चौसा महावीर स्थान के पास चाट में गिरी स्कार्पियो

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here