चौसा में प्रमुख की कुर्सी फिर होगी सुनिता राय के नाम

0
2532

बक्सर खबर : चौसा में प्रखंड प्रमुख का चुनाव 26 जून को होना संभावित है। इसकी तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। सूचना है कि तीसर बार सुनिता राय यहां से प्रमुख बनना तय है। दस पंचायतों वाले इस प्रखंड में कुल बीडीसी सदस्य हैं। इनमें लगभ दस का समर्थन सुनिता राय को प्राप्त है। यहां का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में कोई सशक्त दावेदार इस बार भी सामने नहीं है। श्रीमति पिछले दो बार निर्विरोध ही इस प्रखंड से प्रमुख रहीं हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिले के पुराने पत्रकार रहे चन्द्रकेतु पांडेय ने बक्सर खबर को फोन कर बताया कि सुनिता राय ने अभी से अपने लोगों को चुनाव के दिन चौसा प्रखंड कार्यालय आने का निमंत्रण भेजना प्रारंभ कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके चुनाव के दिन बडी संख्या में वैसे लोग भी उपस्थित होंगे। जाे गुडडू राय के समर्थक हैं। श्रीमति राय उन्ही की पत्नी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here