घर में सोते रहे लोग, लाखों की संपति ले गए चोर

0
627

बक्सर खबर : चौसा रेलवे स्टेशन के पास बने घर में चोरों ने बीती रात लंबा हाथ मारा। घर में लोग सोते रहे। अंदर दाखिल हुए अपराधियों ने मजे से नकदी, जेवरात व कीमती सामान लूट लिया। अपराधियों ने एक-एक कर सभी बक्सों को खोला। उनकी तलाशी ली। अटैची व छोटे बक्सों को छत पर ले जा उन्हें तोड़ा और सामान ले चलते बने। यह घटना बुधवार की रात रामप्यार साह के घर में हुई। वे रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उनकी तबीयत पिछले दिनों खराब थी। परिवार के कुछ जिम्मेवार सदस्य उनको लेकर वाराणसी उपचार के लिए गए थे। यहां कुछ महिलाएं व एक दो पुरुष सदस्य भी थे। बावजूद इसके चारों ने घर में रखे एक लाख 20 हजार नकद, लाखों रुपये मूल्य के आभूषण आदि चुरा लिए। घर वालों ने यह भी बताया कि हमें अपराधियों ने जैसे बेहोश कर दिया था। कुछ पता ही नहीं चला। सुबह देखा तो घर के अंदर और छत पर बक्से और टूटी अटैचियां बिखरी पड़ी हैं। इसकी प्राथमिकी जय प्रकाश के बयान पर  मुफस्सिल थाने में दर्ज कर ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here