ग्रीन बक्सर की योजना रही फ्लाप

0
519

बक्सर खबर : प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए इस बार बहुत ही नेक पहल की गयी थी। पर योजनाकारों की गलत रणनीति और लूट की प्रवृति के लोगों के कारण यह अभियान पहले ही दिन फ्लाप हो गया। किला मैदान में आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूली छात्रों को बुलाया गया था। एक तरफ सीढिय़ों पर बांटे जाने वाले पौधे रखे गए थे। डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र शर्मा ने किला मैदान में एक पौधा लगा इस अभियान का श्रीगणेश किया। इसी बीच ऐसी लूट मची कि जिसको मौका मिला पौधे लेकर भागने लगा। इसकी शुरुआत स्कूली बच्चों ने की। शहर के स्कूलों के बच्चे पौधे लेकर खिसकने लगे। मौका देख रिक्शा से लेकर आटो चलाने वाले लोग पौधे लेकर खिसकने लगे। देखते ही देखते पूरा किला मैदान खाली हो गया। बक्सर को ग्रीन और पर्यावरण को क्लीन बनाने की योजना ने पहले ही दिन दम तोड़ दिया। क्योंकि जिन हाथों में यह पौधे पहुंचे। वे इसका क्या उपयोग करेंगे। यह तो वे ही जाने।

1 COMMENT

  1. इसे बक्सर के आदमी का दुर्भाग्य कहा जायेगा।और प्राकृतिक से खिलवाड़ कहा जायेगा।।।क्योकि प्रकृति है तो ही हम है।वरना कुछ नहीं है।।।।।।।।।

  2. हमें positive सोचना चाहिए।
    वैसे पौधा 100% में से 80% लोग लगाये तो बहुत अच्छा है।
    मैंने 5 लगाया है आज।
    और बहुत लोग लगाये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here