गड्ढ़े में गिरा दो वर्ष का मासूम, हुयी मौत

0
974

बक्सर खबर : कभी-कभी थोड़ी से लापरवाही जीवन भर के लिए अफसोस का कारण बन जाती है। गुरुवार की सुबह इटाढ़ी थाना के उनवांस गांव में ऐसी ही घटना हो गयी। दो वर्ष का मासूम शिवम कुमार पानी से भरे गड्ढ़े में जा गिरा। घर वाले उसकी तलाश करते रहे। लेकिन वह नहीं मिला। लगभग दो ढ़ाई घंटे बाद उसका शव पानी पर तैरता नजर आया। जब गांव वालों ने यह नजारा देखा तो उनका कलेजा मुंह में आ गया। पानी पर तैरता बच्चे का शव देख पूरे गांव के लोग छाती पिटने लगे। पिता मनोज कुमार शर्मा व मां का हाल तो बयां करने लायक नहीं था। उनके अनुसार आठ बजे के लगभग घर से बाहर खेलने गया था। जब घंटे भर बाद नहीं लौटा तो पूरे गांव में घर-घर उसकी तलाश की गयी। पर यहां तो होनी को कुछ और ही मंजूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here