खतरे के निशान को पार गया पानी-डीएम ने जारी की चेतावनी

0
7638

‌‌‌ बक्सर खबर : गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी खतरे के निशान से 8 सेटी मीटर आगे पहुंच गया है। शाम छह बजे तक वाटर लेबल 6.40 आका गया है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी रमण कुमार ने हाई एलर्ट की सूचना जारी कर दी है। सभी पदाधिकारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी है। बचाव व राहत कार्य के लिए सभी को तैयार रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सिमरी, चक्की तथा ब्रह्मपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाके में लोगों को इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार सिमरी के श्रीकांत राय के डेरा, बेनी लाल के डेरा व रामदास राय का डेरा पानी से घीर गए हैं। यही हाल चक्की के महाजी डेरा का भी है। पर यहां के लोग जैसे इसके आदि हो गए है। किसी ने गांव नहीं छोड़ा है। नाव से आने-जाने का सिलसिला शुरु हो गया है। वहीं शहर के किनारे-किनारे बने गंगा मैरीन ड्राइव पर पानी चढ़ गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिंहेश्वर प्रसाद के अनुसार इलाहाबाद में पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है। अर्थात जिले में अगले 48 घंटे के दौरान राहत की कोई उम्मीद नहीं है। इस लिए दियरा इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान की तरफ निकल जाने की सलाह दी जा रही है। सूचना है कि ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट गांव में गुरुवार को धर्मावती नदी में डूब जाने से बच्ची की मौत हो गयी।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here