कुख्यात गुड्डू राय कोलकत्ता से गिरफ्तार

0
6387

बक्सर खबर : पुलिस के लिए सर दर्द बने कुख्यात धंन्नजय उर्फ गुड्डू राय को पुलिस ने कोलकत्ता से गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस एवं उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की संयुक्त छापामारी में शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने दी।

पैसठ हजार का है इनामी
बक्सर : गुड्डू राय राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये एवं उत्तर प्रदेश की सरकार ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस तरह यह कुल 65 हजार रुपये का इनामी है।

यूपी पुलिस की हिरासत से भागने में रहा था सफल
बक्सर : गुड्डू राय बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी अपहरण, हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। वर्ष 2009 में इसे वाराणसी से गाजीपुर पेसी के लिए लाया गया था। वहां से ट्रेन द्वारा वाराणसी ले जाने के क्रम में यह सारनाथइ में मौका देख उतर भागा था।

2013 में की थी अग्नि देव राय की हत्या, दर्ज हैं बीस से अधिक मामले
बक्सर : गुड्डू राय के खिलाफ बिहार और यूपी में बीस से अधिक मामले दर्ज हैं। इसने दो वर्ष पहले 2013 में अपने ही गांव के शिवसेना नेता अग्नि देव राय की हत्या कर दी थी। इस मामले में उच्च न्यायालय ने इसे तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश जुलाई 2015 में दिया था।

एसपी उपेन्‍द्र कुमार शर्मा
एसपी उपेन्‍द्र कुमार शर्मा

बक्सर एसपी की रही मुख्य भूमिका, हाल में ही कराया था अचल संपति को कुर्क

बक्सर: गुडडू राय की गिरफ़़तारी में बक्सर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा की मुख्य भूमिका है। वे जब से यहां आए थे, इसकी गिरफ़तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। वर्ष 2015 में जिले के इतिहास में नयी पहल करते हुए किसी अपराधी की अचल संपति को उन्होंने कुर्क कराया। उसकी भूमि पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here