ओपेन जेल से दो कैदी फरार

0
687

बक्सर खबर : मुक्त कारागार से दो सजायाफ्ता बंदी शनिवार को फरार हो गए। सूचना के अनुसार सुनिल कुमार व अनुज कुमार भाग निकले हैं। शाम में जब बंदियों की गिनती होने लगी तो पता चला कि यह दोनों अपने कमरों में नहीं है। कारा प्रशासन ने पहले तो इनकी तलाश की। कुछ घंटे तक इंतजार किया। बावजूद इसके जब इनका पता नहीं लगा तो इसकी रिपोर्ट देर शाम नगर थाने को दी गयी। सुनिल कुमार पटना के तथा अनुज कुमार भागलपुर का रहने वाला है। खबर लिखते समय पता चला कि रात सवा नौ बजे के लगभग यह दोनों लौट आए। प्रशासन ने इन दोनों को फटकार लगायी। सूत्रों ने बताया कि कभी कभार ऐसा होता है। बंदी फिल्म देखने चले जाते हैं। रात नौ बजे के बाद लौटते हैं। जिसकी वजह से यह बखेडा खडा हुआ।

1 COMMENT

  1. mere ko lagta hi police ko ramrekha ghat pr v checking kr i chahiye.
    kyoki daru ke shaukin boat ke jariye v daru la sakte hi..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here