इटाढ़ी में निकली शिवजी की भव्य बरात

0
336

बक्सर खबरः इटाढ़ी में बुढवा शिव मंदिर परिसर से मंगलवार को भगवान शिव का 24 वाॅ वर्षगांठ महोत्सव बडे धूम-धाम के साथ मनाया गया। बाल विद्यार्थी समाज द्वारा मंदिर में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत पूजन एवं हवन किया गया। उनकी भव्य झांकी निकाली गई। झांकी देखने के लिए दूर दराज से भक्त आये। बरात में भगवान शिव बसहा बैल पर दूल्हा के रूप में विराजमान है। भगवान ब्रम्हा कमल के फूल एवं विष्णु क्षीर सागर में विराजमान थे। सप्तऋषि आदि मुनि सूर्य, चन्द्रमा, इन्द्रदेव आदि देवताओ सहित शिव के गण जो कि भूत, पिचास, लग्डा, लूल्हा गाजे-बाजे के साथ हाथी घोडा, उंट, बन्दर, भालू, सर्ष, बिच्छू, देवियों ने अपने पति के साथ लगभग दो दर्जनों झांकियों बरात में शोभा बढा रहे है। भगवान शंकर की बरात अदभूत गणों के साथ भव्य जुलुस निकाली गई। जो कि इस झांकी जुलूस पुरब टोला से गाजे-बाजे के साथ विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारे से पुरा नगर गुंजयमान हो रहा है। शिव झांकी पुरब टोला से काली मंदिर होते हुए, मुसहरा डेरा गोला रोड, मेन रोड, अस्पताल रोड, थाना रोड प्रखंड मुख्यालय से वापस मेन बाजार होते हुए पुरब टोला झोकी जुलूस पुलिस प्रशासन की कडी व्यवस्था के बीच शिव बरात सम्पन्न हुआ।

शिव बरात में शामिल बराती
शिव बरात में शामिल बराती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here