इटाढ़ी के युवक की हत्या

0
1772

-बुधवार की रात हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
बक्सर खबर। बाइक सवार बदमाशो ने बुधवार की देर रात फागू खरवार (30) की हत्या कर दी। मृतक इटाढ़ी थाना के हकीमपुर गांव का निवासी था। इसी हफ्ते वह कमाने की गरज से दूसरे गांव गया था। लेकिन, उसके साथ अनहोनी हो गई। उसका कसूर बस इतना था। पीछे से आ रही बाइक को उसने पास नहीं दिया। जगह पाकर बदमाश उससे आगे निकले। बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर उसे रोका। फिर ईट से कूंच कर उसकी हत्या कर दी।

घटना भावरकोल थाना के बसवनियां के पास हुई। यूपी पुलिस ने जघन्य हत्या करने वाले आरोपी संदीप यादव ग्राम बसवनियां और कुलदीप यादव निवासी थाना करंडा क्षेत्र (दोनों जिला गाजीपुर)को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया फागू बसवनियां गांव निवासी देवेन्द्र प्रजापति का ट्रैक्टर चलाता है। रात को मालिक के यहां से भोजने कर भूंसा बनाने वाली मशीन लेकर टीकापुर गांव जा रहा था।

जिस रास्ते से वह गुजर रहा था। वह बहुत संकरा था। पीछे से दो युवक बाइक से आ रहे थे। उनको वह पास नहीं दे सका। जब वे आगे आए तो उसके साथ उलझ गए। दोनों शराब के नशे में थे। उसे ईट से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ट्रैक्टर पर उस वक्त दो और मजदूर थे। वे भाग खड़े हुए, पूरी घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात के वक्त ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here