आज मनेगी वामन जयंती

0
1320

बक्सर खबर : बक्सर के लोगों के लिए वामन जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण उत्सव है। यहां की पवित्र भूमि पर जन्मे भगवान वामन का जन्मोत्सव आज अर्थात 13 सितम्बर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। केन्द्रीय जेल के पास स्थित गंगा ठोरा संगम पर प्रत्येक वर्ष वामन द्वादशी का मेला लगता है। इसी परिसर में प्राचीन भगवान वामन का मंदिर हैं। जहां वे भगवान शिव की उपासना करते थे। श्री हरी भगवान विष्णु का यह प्रथम मानव अवतार माना जाता है। महर्षि कश्यप के पुत्र के रुप में भगवान ने यहां वामन अवतार धारण किया। तब उन्होंने राजी बली से तीन पग भूमि मांगकर देवताओं को उनका लोक वापस किया था। इसकी कथा बहुत ही लंबी और महत्वपूर्ण है। इसकी पूर्व संध्या पर पद़मा एकादशी मनायी गयी। शहर के सभी गंगा घाटों पर मेलार्थी देखे गए। जो मंगलवार को भी वामन द्वादशी के मेले में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here