आगजनी में लाखों की फसल राख

0
1235

बक्सर खबर : आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पहली घटना इटाढ़ी थाना के कवलपोखर गांव में हुयी। तीन बीघे में लगी धान की सफल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद उसपर काबू पाया। सूचना के अनुसार फसल ठाकुर यादव की थी। वे नारायणपुर पंचायत के बीडीसी हैं। दूसरी घटना हरपुर-जयपुर पंचायत के बसांव खुर्द गांव में हुयी। यहां के निवासी भरत बिहारी राम व श्याम बिहारी राम खेत में कटनी करने गए थे। उनके पीछे घर में कोई नहीं था। इन दोनों के में न जाने किस तरह आग लग गयी। गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, घर में रखा सामान, कपड़े व कीमती वस्तुएं जल गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here