ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की दुर्घटना में मौत

0
1620

बक्सर खबर : अपनी ससुराल सुरौधा से गांव लौट रहे ऋषिकांत चौबे(45)  की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार सुरौधा डेरी के पास ही उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। वे डुमरांव थाना के खिरौली गांव के निवासी थे। पैदल ही अपनी ससुराल से गांव आ रहे थे। दुर्घटना अपराह्न 4:30 के लगभग हुई। सूचना मिलते ही डुमरांव पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों को इसकी सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का इंतजाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here