केन्द्रीय जेल में कैदी को खतरा

0
1021

बक्सर खबरः सेन्ट्रल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक आत्म हत्या का प्रयास किया है। यह घटना सोमवार शाम 8:40 की है। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भभुआ निवासी जंगी सिंह(70) चाकू से अपना गला काट लिया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बराणसी रेफर किया गया। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि थोड़ी देर पहले जेल अधिक्षक के द्वारा सुचना मिली है। अस्पताल जा पुलिस ने कैदी की हालत देखी है। अभी वो बोलने कि स्थिति में नही है। मामले की जांच के बाद ही रहस्य से पर्दा हट पायेगा। फिलहाल कैदी जंगी सिंह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here