करंट लगने ये युवक की मौत

0
3262

बक्सर खबर : कहते हैं जब काल आ जाता है। वह कहीं भी और किसी वक्त जीवन छिन लेता है। ऐसा ही हुआ बीस वर्षीय युवक सुबाष सिंह के साथ। बुधवार की दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग खेत की सिंचाई कर रहा था। इतने में बिजली का तार टूट कर खेत में आ गिरा। पानी में भिगे होने की वजह से उसे करंट लग गया। खेत में ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना डुमरांव थाना के कुशलपुर गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के वक्त सुबोष बरसीम के खेत में सिंचाई को गया था। तार अचानक टूट कर गिरा। उसे बचने का मौका नहीं मिला। क्योंकि होनी को कुछ और ही मंजूर था। यह युवक तीन परिवारों के बीच इकलौती संतान था। पिता सूर्यनाथ सिंह व उनके अन्य दो भाई इस घटना से टूट गए हैं। परिवार में कोहराम सा मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here