भाजपा अध्यक्ष से मारपीट में पांच गए जेल

0
6209

बक्सर खबर : बिजली विभाग के कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पर हुए जानलेवा हमले में पांच लोगों को जेल भेज दिया गया। बुधवार को तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों ने न्यायालय में सरेंडर किया। वहीं अन्य दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इन पांचों को मारपीट के आरोपी के तौर पर जेल भेज दिया गया।

न्यायिक सूत्रों के अनुसार सुरेन्द्र कुमार, सुनिल कुमार, अमरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र व महेन्द्र गोंड जेल भेजे गए हैं। राणाप्रताप द्वारा दायर मुकदमा संख्या 102/17 में आम्र्स एक्ट तथा हत्या के प्रयास जैसे संगीन अरोप लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस योगेन्द्र व महेन्द्र गोंड़ को गिरफ्तार कर लाई थी। अन्य तीन ने 8 तारीख को नया बाजार के लोगों के साथ हुई मारपीट में आरोपी थे। उन्होंने मुकदमा संख्या 99/17 में आत्मसमर्पण किया। उन्हें जमानत मिल गई। इस बीच पुलिस ने प्रोटेस्ट दाखिल किया। यह तीनों मुकदमा संख्या 102/17 के आरोपी हो सकते हैं। हमें शक है कि यह तीनों भी मारपीट में शामिल हैं। पुलिस का पक्ष जानने के बाद न्यायालय ने उन तीनों को भी हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here