‌‌‌ युवक ने फांसी के फंदे से लटक समाप्त की जीवन लीला

0
1777

-नगर के खलासी मोहल्ला की घटना, साथी ने दी पुलिस को सूचना
बक्सर खबर। नगर के खलासी मोहल्ला में रहने वाले पटना के युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक राजा शर्मा (29 वर्ष ) पटना राजा बाजार का निवासी था। उसके सहयोगी गोविंद ने बताया हम दोनों एक साथ यहां किराए पर रहते थे। घटना शुक्रवार रात की है। हम दोनों यहां एमआई टीवी का सर्विस सेंटर चलाते हैं। शुक्रवार को कंपनी ने हमारा आइडी बंद कर दी। हम दोनों उस वक्त सेंटर पर काम कर रहे थे। वे वहां से घर के लिए निकल गए। मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कुछ तबीयत खराब है। हम कमरे पर जा रहे हैं।

मैं शाम में जब कमरे पर आया तो एक घंटे तक दरवाजा खटखटाया। लेकिन, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैं वापस दुकान पर लौट गया और वहीं सो गया। आज शनिवार की सुबह मैं पुन: दुकान से नहाने धोने के लिए कमरे पर आया। लेकिन, दरवाजा अभी भी बंद था। तब मैंने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। पुलिस आई तो कमारा खेला गया। वे फंदे से लटके मिले। इस घटना की वजह कुछ और भी हो सकती है, जैसे प्रेम प्रसंग। क्योंकि वह युवक अपनी प्रेमिका से भी बात किया करता था। लेकिन, पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। नगर थाने ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here