सुशासन में शर्मनाक है पत्रकारों की हत्या : पत्रकार संघ

0
273

बक्सर खबर : आरा में रविवार को वाहन से कुचल कर पत्रकार नवीन निश्चल और उनके साथी की हत्या कर दी गई। इसकी आग सुलग ही रही थी। इसी बीच मध्यम प्रदेश के भिंड में रेत माफियाओं के खिलाफ जंग छेडऩे वाले साथी पत्रकार संदीप शर्मा को भी ट्रक से कुचल कर मार दिया गया। यह घटना सोमवार दोपहर की है। इन हत्याओं के विरोध में बक्सर पत्रकार संघ के साथियों ने पूरे दिन काली पट्टी बांध कर काम किया।

कैंडल जला परमात्मा से प्रार्थना करते पत्रकार

शाम में शहीद पार्क पर शोक सभा आयोजित की गई। एकत्र हुए साथियों ने मोमबत्ती जलाकर अपने दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। संघ के संरक्षक रामएकबाल ठाकुर ने कहा हम सभी इस घटना की निंदा करते हैं। हमारा शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। उन्हें मांगपत्र सौंपा जाएगा। संघ के पदाधिकारी बबलू उपाध्याय और रवि मिश्रा ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की। संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने कहा सुशासन में पत्रकारों की हत्या बेहद शर्मनाक है। हम सभी को आपस में मिलकर एक सहयोग राशि एकत्र करें और साथी पत्रकार के परिजनों से मिलकर उन्हें मदद पहुंचाएं। शोक सभा में ओंकार मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, मंगलेश तिवारी, अनिल ओझा, धर्मेन्द्र पाठक, धीरज वर्मा, अमित कुमार सिंह, नवीन पाठक, मुस्ताक हुसैन बंटी, रविशंकर श्रीवास्तव, आलोक कुमार, प्रमोद, गिरीश द्विवेदी, प्रहलाद, राजेश सीएनबी, आशुतोष सिंह, राजू ठाकुर, धीरज कुमार, राहुल कुमार समेत कई साथी शामिल हुए।

काली पट़़टी बांध आक्रोश व्यक्त करते डुमरांव के पत्रकार साथी

डुमरांव के साथियों ने जताया आक्रोश
बक्सर : बक्सर पत्रकार संघ से जुड़े साथियों ने सोमवार को डुमरांव में भी आरा की घटना पर आक्रोश जताया। सभी साथियों ने काली पट्टी बांध कर पूरे दिन काम किया और पत्रकार एवं उनके साथ मारे गए साथी के लिए मुआवजे की मांग की। इसमें अनिल ओझा, रंजीत पांडेय, श्रीकांत दुबे, अरविंद चौबे, अजय सिंह, अशोक कुमार, राज कुमार, सुजीत कुमार, अमरनाथ केशरी, मनोज कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, चन्द्रशेखर आदि शामिल हुए।

चौसा के पत्रकार साथी

चौसा में भी हुआ प्रदर्शन
बक्सर : चौसा प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकार साथियों ने शोक सभी आयोजित कर दिवंगत साथियों के लिए मौन रख शोक जताया। इसमें चौसा और राजपुर प्रखंड के काम करने वाले पत्रकार साथी शामिल हुए। जिसमें अरविंद तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद मोइन, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here