‌‌‌ पारंपरिक रूप से संपन्न हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

0
184

-चित्रगुप्त परिवार मंच ने आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम
बक्सर खबर। श्री चित्रगुप्त परिवार मंच, बक्सर के तत्वावधान में बुधवार को पुराना सदर अस्पताल रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर में अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पंडित राम प्रकाश ओझा के द्वारा मुख्य यजमान मंच के पदाधिकारी व सदस्यों के हाथों पूजन का कार्य संपन्न कराया गया। उक्त अवसर पर चित्रांश परिवार ने चित्रगुप्त महाराज को कलम-दवात एवं पुस्तिका अर्पित की। चित्रगुप्त भगवान को फल, मेवा,और मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंच के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण वर्मा ने लोगो को चित्रगुप्त पूजा एवं भईया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हालांकि भगवान चित्रगुप्त को हिन्दू धर्म के सभी लोग पुजते हैं लेकिन व कायस्थ परिवार के आराध्य देव है। मीडिया प्रभारी साकेत कुमार श्रीवास्तव उर्फ चंदन ने बताया की भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा करने से साहस, शौर्य, बल और ज्ञान की प्राप्ति होती हैं। चित्रांश पूजा के दिन भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम और बही-खाते की भी पूजा करते है क्योकि ये दोनो भगवान चित्रगुप्त को प्रिय है। अपराह्न तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शाम में 6 बजे से महा आरती का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में मंच के संरक्षक वरीय अधिवक्ता शिव पूजन लाल, अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शशिभूषण वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव(राजू), उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव(लल्लू), महासचिव मनन श्रीवास्तव, सचिव जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विधानन्द सिन्हा, प्रवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ रविन्द्र श्रीवास्तव अधिवक्ता उर्फ रवि जी, संयुक्त सचिव आदित्य कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष शिव कृपाल दास, बीरेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू लाल, रमन सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार, बब्लु दयाद, पंडित राम प्रकाश ओझा, उमेश कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, विनय शंकर, समाजसेवी गिट्टू तिवारी, एवं सदस्य के साथ अन्य समाज के गणमान्य, समाज के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here