महिला को डायन बता दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, छह नामजद

0
631

बक्सर खबर : डुमरांव नगर के दक्षिण टोला वार्ड नंबर 26 में सोमवार की शाम शर्मनाक घटना हुई। महिला को पड़ोस के लोगों ने डायन बता पीटा। जब उसका पति बचाने पहुंचा तो उसे भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। घायल दंपति फिलहाल अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ज्यादा चोट महिला को आई है। घायल मंजू देवी पति सुग्रीव पासवान के बयान पर डुमरांव पुलिस ने छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। सुबोध कुमार थानाध्यक्ष डुमरांव ने कहा सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामले की जांच की है। इनके बीच पहले से विवाद चला आ रहा था।

पीडि़ता का कहना है अमर पासवान, हरेन्द्र पासवान, चाराजीत पासवान, वासगित पासवान समेत छह लोगों ने उसे मारा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया अमर पासवान के परिवार में दो लोगों की मौत हो चुकी है। अधेड़ आयु के पुरुष और चालीस वर्षीय महिला। इस वजह से उसके परिवार का कहना है यह तंत्र-मंत्र के प्रभाव के कारण हुआ है। जिसमें मंजू का हाथ है। पहले भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट की नौबत आ चुकी है। कुछ लोगों ने पंचायत बुला विवाद को शांत कराया। बावजूद इसके अमर पासवान का परिवार पुरानी सोच से बाहर नहीं निकल पाया। जिसका नतीजा हुआ कि दोनों परिवार में मारपीट हो गई।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here