वेतन बढ़ाओं की मांग के साथ सड़क पर उतरे सफाई कर्मी

0
158

बक्सर खबर : नगर परिषद क्षेत्र में सफाई करने वाले कर्मी सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष यह सभी धरने पर बैठ गए हैं। मेन रोड़ को इन लोगों ने जाम कर दिया है। इस वजह से इस पथ पर परिचालन ठप है। सुबह से ही अपनी मांगों के समर्थन में यह नारे लगा रहे हैं। इनका कहना है हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। सरकारी कर्मियों को बीस हजार से अधिक वेतन मिलता है। हमें महज 7500 रुपये का मानदेय दिया जाता है।

उसमें महीने के चार रविवार साफ। ऐसे में सिर्फ 6500 रुपये मिलते हैं। इन रुपयों में परिवार चलाना मुश्किल है। कर्मचारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं। उनकी शिकायत है, पहले हम विभाग के अंतर्गत काम करते थे। अब एनजीओ के अंतर्गत काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह उचित नहीं। सुबह साढ़े छह बजे से सड़क पर झाडू ले सफाई में जुट जाने वाले कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। इस वजह से मेन रोड का परिचालन बंद हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here