‌‌‌टहलने गई महिला पर किस ने चला दी गोली

0
2076

-छाती व हाथ में जख्म, आरा में चल रहा इलाज
बक्सर खबर। शाम में घर से बाहर टहलने निकली महिला पर को किसी ने गोली मार घायल कर दिया है। घटना दियरा इलाके बड़की नैनीजोर गांव की है। बुधवार की देर शाम आठ बजे के लगभग इसी गांव की रहने वाले महिला आत्मा देवी (30) पति पवन कुमार अपनी जेठानी के साथ टहलने नैनीजोर बांध पर गई थी।

तभी किसी ने उनके उपर गोली चला दी। सूत्रों के अनुसार गोली उनकी छाती और हाथ में लगी है। परिजन उन्हें उपचार के लिए आरा ले गए हैं। गुरुवार की सुबह घटना के संबंध में पूछने पर ज्ञात हुआ कि फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। उनके उपर हमला किसने किया। इसके बारे में घायल महिला ने कोई जानकारी नहीं दी है। घटना को लेकर नैनीजोर थाने की पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here