‌‌‌ कहां गायब हुए 230 हथियार, जिला शस्त्र पदाधिकारी ने मांगा जवाब

0
1083

-लोकसभा चुनाव से पूर्व लाइसेंसी शस्त्रों के सत्यापन में बात आई सामने
बक्सर खबर। जिले के रिकार्ड में दर्ज 230 शस्त्र कहां गए। यह सवाल जिला शस्त्र पदाधिकारी ने संबंधित लोगों से पूछा है। जिनके नाम से इसके लाइसेंस जारी हैं। सूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव से पूर्व फरवरी माह में छह दिनों तक विशेष अभियान चलाकर लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कराया गया। लेकिन, कुछ थानों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 230 शस्त्रों का पता नहीं चला है। उनकी भौतिक स्थिति क्या है।

यह जानने के लिए लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में बक्सर औद्योगिक, बगेन, सिमरी, धनसोई व ब्रह्मपुर थाने का ब्योरा शामिल है। इन इलाकों में  788 लाइसेंसधारी हैं। जिनमें से 588 ने सत्यापन कराया है। शेष अन्य रिकॉर्ड से गायब हैं। वैसे इसकी संख्या कुछ बढ़ने का अनुमान है। क्योंकि मुफस्सिल, राजपुर, डुमरांव, इटाढ़ी आदि थाने की रिपोर्ट अभी अप्राप्त है। सभी को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। ऐसा पत्र में कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here