‌‌‌डुमरांव बीएमपी के सामने संदिग्ध अवस्था में सिपाही की मौत

0
1149

-हाल ही में हुआ था बेगूसराय तबादला
बक्सर खबर। डुमरांव बीएमपी चार के सिपाही गोपाल कृष्ण की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। रविवार की सुबह उनका शव बैरक के समीप देखा गया। हालांकि इसको लेकर कुछ अन्य चर्चाएं भी सुनने को मिली। लेकिन, मौत किन कारणों से और कैसे हुई। इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली। मृतक गोपाल कृष्ण सिंह सहरसा के रहने वाले थे। पूछने में साथी सिपाहियों ने बताया कि हाल ही में उनका तबादला बेगुसराय हुआ था। यहां से कमान भी कट गई थी। लेकिन, कुछ व्यक्तिगत कारणों से वह रुके हुए थे। साथी सिपाहियों ने इसकी सूचना अधिकारियों और डुमरांव थाने को दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आस-पास के साक्ष्यों की जांच। बैरक के अन्य लोगों से पूछताछ भी हुई। लेकिन, मौत की पीछे की वजह क्या है। यह स्पष्ट नहीं हो सका।  पोस्टमार्टम के लिए शव बक्सर लाया गया तो यहां भी मीडिया के लोगों ने उनके साथियों से इस बार में पूछा। लेकिन, वे भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। यह ज्ञात हुआ उनकी उम्र लगभग 56 वर्ष के आस-पास है। इस संबंध में पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि की। लेकिन, मौत की वजह नहीं बता सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here