‌‌‌ लोक सभा चुनाव की तैयारियां पुरी, सभी कोषांगों का हुआ गठन

0
425

-अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह को बनाया गया वरीय प्रभारी
बक्सर खबर। लोक सभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। जिलाधिकारी ने उसे अमली जामा पहनाते हुए सभी कोषांगों का गठन कर लिया है। शुक्रवार को ही इसका संयुक्त आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी कर दिया गया। जिसमें कार्मिक, प्रशिक्षण व अन्य सभी कोषांग में लोगों की तैनाती कर दी गई है। पत्र में यह भी बताया गया है कि इसकी वरीय प्रभारी एमडीएम कुमारी अनुपम सिंह होंगी।

इसके अलावा शुक्रवार को डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी की। उन्हें बताया गया, इस बार के चुनाव में प्रचार-प्रसार, वाहन का इस्तेमाल की क्या गाइडलाइन है। साथ ही सभी से आग्रह किया गया। आप लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक करें। जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया।

-जागरूकता रथ को रवाना करते डीएम अंशुल अग्रवाल 

वृद्ध व दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम निर्वाचन आयोग कर रहा है। जरूरतमंद के लिए व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा। उन्हें बूथ पर लाइन नहीं लगानी होगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उन्होंने जागरूकता रथ को रवाना किया। जो सभी बूथों तक जाएगा और मतदान के महत्व के बारे में सबको जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here