गए थे मवेशी धोने, स्वयं डूब गए मुनिराज

0
654

बक्सर खबर। चौसा प्रखंड अंतर्गत रोहतास से लगी जिले की सीमा पर शुक्रवार को दुर्घटना हो गई। मवेशियों को नदी में धोने के दौरान डूब जाने से मुनिराज (65) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग दस बज रहे थे। रामपुर पंचायत के तिवाय गांव निवासी पशुपालक मुनिराज मवेशियों को लेकर नदी किनारे गए थे। उन्होंने सभी मवेशियों को धोकर बाहर निकाला। फिर स्वयं नहाने गए।

इसी दौरान डूब गए। जब दूसरे पशुपालक वहां पहुंचे तो नदी के किनारे उनके कपड़े और डंडा देखा। उन लोगों को शक हुआ। पानी में तलाश होने लगी। शव नहीं मिला। फिर सीओ चौसा को सूचना दी गई। उन्होंने संबंधित राजपुर थाने की पुलिस को बुलाया। इस दौरान शव मिल गया। सीओ नवलकांत ने बताया कि फिलहाल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद आपदा विभाग से चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here