‌‌‌सभी पाठकों को धन्यवाद, अपने घर पहुंच गया मुन्ना

0
703

बक्सर खबर। लोग अपने बच्चे का नाम मुन्ना बड़े प्यार से रखते हैं। लेकिन, जब मुन्ना खो जाए तो परिवार वालों पर क्या गुजरती है। यह तो आप समझ ही सकते हैं। शुक्रवार की शाम ढ़ाई वर्ष का जो बालक भटका हुआ मिला था। आज शनिवार को वह अपने घर लौट गया। सूचना के अुनसार उसे चालइल्ड लाइन के लोगों ने परिवार के हवाले किया। इसका श्रेय आप सभी पाठकों को जाता है। जिन्होंने बच्चे की सूचना को घर-घर तक पहुंचाने में मदद की।

सोशल मीडिया पर खबर आई तो परिवार के सदस्सों तक बात पहुंची। वे थाने आए और वहां से चाइल्ड लाईन के सदस्यों तक जाकर उसे प्राप्त किया। इस संस्था के सदस्यों ने इसकी सूचना उन दो युवकों को दी। जिन्होंने शुक्रवार को उसे थाने तक पहुंचाया था। राजेश राष्ट्रवादी और उसके दोस्त कुलदीप ने बक्सर खबर को बताया कि बच्चे का नाम मुन्ना है। वह नालबंद टोली वार्ड संख्या 26 के निवासी बैजनाथ  वर्मा का पुत्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here