शादी के घर में चोरी, ग्रामीणों के हाथ लगा चोर

0
677

बक्सर खबरः डुमरांव में चोरी की घटनाओं में अचानक वृद्धि  हो गई है। चोर शादी वाले घरों को निशाना बना रहे है। पिछले 48 घंटे में दुसरी घटना को अंजमा दिया। परन्तु इसबार पकड़े गए। लोगों ने खंभे में बांध कर जमकर धुनाई की। मामला डुमरांव था क्षेत्र सफखाना रोड़ का है। जहां रामलाल पाठक के घर आज बरात आने वाली है। चोरों ने सही मौका देख मध्य रात्रि 12ः30 बजे मकान से सटे स्कूल के छत से छह लोग छलांग लगा मकान में प्रवेश कर गए। परन्तु उस दौरान घर वाले जगे हुए थे। अभी दो ही बैग निकाल  पाए थे। परिजनों की नजर पड़ गई। नतीजन पांच भागने में सफल रहे। एक चोर जय प्रकाश कुवंर पिता यमराज कुवंर पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने खम्भें में बांध कर पीटाई की। इसी बीच थाने की गश्ती गाड़ी पहुंच गई। उग्र लोगों से आरोपी चोर को पकड़ कर थाने लाई। उसके बाद चोर को इलाज कराने अस्पताल ले गई। थानध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी चोर की सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव रहने वाला है। कई मामलों में इसका  हाथ होने की शंका जताई जा रही है। पूछताछ की जा रही है।
बर्बाद होने से भगवान ने बचा लिया
बक्सर खबरः घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। आज श्रीमन नरायण पाठक की पुत्री की बारत भोजपुुुर जिले के करनामेपुर गांव से बरात आने वाली थी। घटना के बाद से परिजन सदमें में है। पाठक का कहना है कि भगवान ने बचा लिया नहीं तो हम बर्बाद हो जाते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here