‌‌‌विनोद की हत्या मामले में पांच सौ अज्ञात पर प्राथमिकी

0
505

बक्सर खबर : विनोद कुशवाहा की हत्या के बाद बहुत से लोगों ने मिलकर उग्र प्रदर्शन किया था। घंटो ज्योति चौक को चारों तरफ से जामकर देर रात तक धरना दिया गया। प्रशासन ने सड़क जाम करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी शैशव यादव ने बताया रविवार को इस मामले में पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। इस मामले में अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। धरना स्थल पर वीडियो ग्राफी हुई थी। उसी से पहचान कर लोगों को नामजद किया जाएगा। जांच में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे। उनको अभियुक्त बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here