‌‌‌ चौकीदार के बेटों ने गांव में चलाई गोली, 14 नामजद

0
2054

-भूमि विवाद से जुड़ा है मामला, दों प्राथमिकियां दर्ज
बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड के सहायक थाना बासुदेवा के इलाके में चौकीदार के पुत्रों ने गोली चला सनसनी फैला दी। घटना गुरुवार देर शाम की है। हालांकि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को घटना के बाद ही दे दी। लेकिन, शुक्रवार को पुलिस ने इस पर से पर्दा हटाया। सूचना के अनुसार चकौड़ा गांव में हवाई फायरिंग की घटना हुई। चौकीदार बृजराज सिंह और सुदामा यादव के मध्य वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

इसी के परिणाम स्वरूप यह घटना हुई। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा कुल 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक पक्ष के सुशील कुमार सिंह द्वारा छह लोगों और दूसरे पक्ष के कमल सिंह द्वारा आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। दोनों शिकायतकर्ताओं को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। डुमरांव अनुमंडल के एसडीपीओ अफाक अंसारी भी इसकी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ने भी पूछताछ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here