‌‌‌डुमरांव में सुबह सात बजे से मतदान शुरू

0
405

-कोरानसराय में पुलिस ने पोलिंग एजेंट को पीटा
बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड की 14 पंचायतों के लिए शुक्रवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसके लिए कुल 200 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही सहायक तदान केन्द्रों की संख्या 50 है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार हर जगह शांति पूर्ण ढंग से मतदान जारी है। वरीय पदाधिकारी लगतार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

कोरानसराय बूथ के बाहर जमा आक्रोशित लोग

सुबह नौ बजे तक 8 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। वैसे जानकारी के लिए बता दें। डुमरांव में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 9 हजार 220 है। मतदान का अगला प्रतिशत 11 बजे सामने आएगा। हालांकि कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की बात सामने आई है। सूचना के अनुसार कोरानसराय के बूथ नंबर दस पर सुरक्षा में लगे पुलिस वालों ने पोलिंग एजेंट को पीट दिया। क्योंकि उनके पास मोबाइल फोन था। आक्रोशित एजेंट कह रहे थे, हमें मना करना चाहिए था। मारा क्यूं, हालांकि मतदान के दौरान उनके विरोध की आवाज सुनने वाला कोई नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here