‌‌‌जिले के तीन होनहार युवकों ने बीपीएससी में पाई सफलता

0
1690

-20 वां स्थान लाकर अमृत कुमार बने शिक्षा अधिकारी, अनिल डीएसपी
बक्सर खबर। 65 वीं बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी हुए। मौजूदा जानकारी के अनुसार जिले के तीन होनहार युवकों ने इसमें सफलता प्राप्त की है। (हालांकि हम यह दावा नहीं करते। तीन ही सफल हुए है। फिलहाल हमारे पास यही सूचना मिली है।) अगर हम रैंक की बात करें तो अमृत कुमार पुत्र नारायण तिवारी को सूची में बीसवां स्थान मिला है।

उन्हें शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। यह उनका दूसरा प्रयास है। 64 वीं बीपीएससी में उन्हें 92 वां स्थान मिला था। तब उन्हें सहायक निदेशक सामाजिक कल्याण विभाग की पोस्ट मिली थी। लेकिन, उन्होंने पुन: प्रयास में 20 वां स्थान प्राप्त किया है। अमृत डुमरांव शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं। पिता सेवानिवृत शिक्षक हैं।

अनिल पासवान, रैंक – 268

डीएसपी बने अनिल कुमार
बक्सर खबर। नयाबाजार के रहने वाले अनिल कुमार को 268 वीं रैंक मिली है। वे डीएसपी बनाए गए हैं। बातचीत के दौरान पता चला कि वे हकीमपुर हाई स्कूल में शिक्षक हैैं । यह उनका पांचवां प्रयास था। हालांकि 64 वीं बैच की परीक्षा में उन्हें सफलता मिली थी। लेकिन ब्लाक पंचायती राज पदाधिकारी की जिम्मेवारी मिली थी। उन्होंने पुन: प्रयास किया और सफल हुए। इनके पिता तेजनरायण पासवान सेवानिवृत डॉक कर्मी हैं। मां कुंती देवी गृहणी हैं और एक बहन शिक्षक।

सोनू जायसवाल, रैंक – 982

सोनू जायवाल बने जिला नियोजन पदाधिकारी
बक्सर खबर। शहर के पीपी रोड के रहने वाले सोनू जायसवाल ने बीपीएससी 65 वीं में 982 स्थान पाया है। यह उनका पहला प्रयास था। उन्हें जिला नियोजन पदाधिकारी का पद मिला है। सोनू बताते हैं, पिता का नाम स्व विजय जायसवाल है। मां का नाम संध्या देवी। सरस्वती विद्यामंदिर से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और एमसी कालेज चौसा से स्नातक किया। इनकी सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोस्तों के अलावा इन्हें सामाजिक लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here