‌‌‌डुमरांव में दोपहर एक बजे तक 35 प्रतिशत मतदान

0
184

-प्रारंभिक चरण में धीमा रहा मतदान, लोगों ने नहीं दिखा उत्साह
बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड की 14 पंचायतों के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। दोपहर एक बजे तक 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह नौ बजे तक महज 8 प्रतिशत और पूर्वाह्न 11 बजे 17 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर तक 33 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। कुल मिलाकर कहें तक पहले हॉफ में मतदाताओं में उत्साह की कमी देखी गई।

जबकि 29 सितम्बर को राजपुर प्रखंड में जिउतिया का त्योहार होने के बाद भी लोगों में उत्साह देखा गया था। हालांकि किसी भी बूथ पर यह देखने को नहीं मिला कि मतदान बंद है। हर जगह प्रकिया चल रही थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। दो बजे के बाद धूप कम होने पर मतदान में तेजी आएगी। इसी बीच डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह बूथों पर मतदान का जायजा लेने के लिए जगह-जगह भ्रमण करते देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here