‌‌ वोकल फॉर लोकल : शहर में खुला गजब का शॉपिंग मॉल

0
1642

पूजा की पैती से लेकर उपलब्ध है घर का हर साजो सामान
बक्सर खबर (वोकल फॉर लोकल) : कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। लोग जरुरत के हिसाब से सोचते हैं। तो उसका समाधान भी तलाशते हैं। अब अपने शहर में एक ऐसा शॉपिंग मॉल खुल गया है। जहां पूजा की पैती, आसनी से लेकर घर के हर साजो सामान यहां उपलब्ध हैं। अपने आप में यह एक अनोखा मॉल है। जिसका नाम सिटी सेंटर मॉल रखा गया है। वैसे इसका पूरा नाम जेएसएन मॉल है।

जो शहर के अंबेडकर चौक के समीप समाहरणालय की तरफ जाने वाली सड़क में चौक के पास ही खुला है। अब रही बात इसके बारे में खबर छापने की। तो आप शिर्षक देख समझ गए होंगे। वोकल फॉर लोकल का मतलब है। यह अपने ही जिले के किसी व्यक्ति द्वारा खोला गया प्रतिष्ठान है। अगर बात अपने जिले की है। तो हम भी ऐसे लोगों का साथ देते हैं। जो आगे आकर कुछ बेहतर करने का साहस रखते हैं।

मॉल में मौजूद पुरानी वस्तुओं का अवलोकन करते पूज्य स्वामी जी

क्या है खास, जो करता है आकर्षित
बक्सर खबर। इस मॉल में ऐसा क्या खास है। जो ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसकी चर्चा जरूरी है। अक्सर घर में पूजा हो, विवाह हो, या कोई मांगलिक कार्य। तो बहुत सी ऐसी वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है। जिसे लेने के लिए आपको एक दो नहीं कई दुकानों पर चक्कर लगाना होता है। यह सिटी सेंटर मॉल आपको इससे मुक्ति दिलाता है। पूजा के धूप से लेकर, हाथ की पैंती व चंदन से लेकर पूजा के छोटे बर्तन सबकुछ एक जगह। इतना ही नहीं घरेलू उपयोग का सारा सामान। बाजार से कम कीमत पर। क्योंकि यह मॉल लोकल है। सो एक्पोर्ट ड्यूटी के नाम पर अतिरिक्त सर चार्ज नहीं है।

आकर्षण का केन्द्र है यहां मिलने वाली पुरानी परंपरागत वस्तुएं

कुछ और भी है खास
बक्सर खबर। इस मॉल में आपको कुछ और अलग चीजें मिल जाएंगी। जैसे घर के उपोग वाले फर्नीचर। सिर्फ नए जमाने वाले नहीं। पुराने और ट्रेडिशनल सामान भी। जिस दिन यह मॉल खुला उस दिन इसकी बहुत चर्चा रही। क्योंकि महान संत जीयर स्वामी जी का यहां आगमन हुआ। पूछने पर ज्ञात हुआ। इसे खोलने वाले लोग जिले के कोरान सराय के हैं। उन्होंने इसका नाम जय श्रीमन नारायण सिटी सेंट्रल मॉल रखा है। अर्थात यहां हर सामान भरोसे और पूरी शुद्धता के साथ उपलब्ध है। यहां आपको कुछ ऐसी चींजे भी मिलेंगी। जो पुराने जमाने की याद दिलाएंगी। जैसे पुराने जमाने की घड़ी, पूराना सीडी प्लेयर और बहुत कुछ। इंतजाम ऐसा है कि यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पार्लर भी खोला गया है। कुछ और जानना हो तो यहां का भ्रमण आप स्वयं कर सकते हैं।
नोट : वोकल फॉर लोकल बक्सर खबर का साप्ताहिक कॉलम है। जो सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को प्रकाशित होता है। अगर आप भी कुछ बेहतर कर रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here