भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायमूर्ति विनोद सिन्हा करेंगे जांच

0
173

-बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूर हुआ प्रस्ताव, सेवानिवृत हैं सिन्हा
बक्सर खबर। आरा के बेलौटी निवासी भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच सेवानिवृत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश करेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की थी। आज बुधवार को उसपर मुहर लग गई। मंत्रिमंडल की बैठक में यह तय हुआ कि उच्च न्यायालय पटना के सेवानिवृत न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जांच टीम काम करेगी।

वहीं दूसरी तरफ बेलौटी में आज महापंचायत का आयोजन हुआ। जो एकत्र हुआ, उसने सरकार और पुलिस की आलोचना की। कुछ लोगों ने इंसाफ न मिलने तक आंदोलन चलाने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने पन्द्रह दिन की चेतावनी दी। नहीं तो पटना में सम्राट चौधरी के घेराव की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here