संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव-गांव हो रहा सर्वेक्षण

0
1124

-प्रशासन की अपील, करें सहयोग, डीएम ने लिया जायजा
बक्सर खबर। वर्तमान समय में संक्रमण का खतरा पूरे देश में व्याप्त है। अपने जिले में इसकी रोकथाम के लिए गांव-गांव सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए पल्स-पोलिया अभियान की तरह टीम लगाई गई है। आंगनबाड़ी, आशा, स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोग काम कर रहे हैं। वे हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। अगर कहीं कोई व्यक्ति बाहर से आया हो।

उसके सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हों। तो घबराए नहीं उसकी सूचना दें। तभी इस समस्या का मुकाबला किया जा सकता है।सर्वेक्षण के इस कार्य में कुल 346 टीमें काम कर रही हैं। इस मौसम और महामारी के दौर में विभाग का प्रयास तभी सार्थक होगा। जब आप सामाजिक दूरी का ख्याल रखे और इनको सहयोग प्रदान करें। अनावश्यक आवाजाही से बचें।

चौसा के खिलाफतपुर गांव में निरीक्षण करते डीएम अमन समीर

सोमवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने गांव में जाकर सर्वेक्षण का जायजा लिया। ग्रामीणों से स्वयं बात की और यह जाना। टीम के सदस्य किस तरह सर्वेक्षण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उनके कार्य को संतोष जनक बताया। जन संपर्क विभाग के अनुसार चौसा प्रखंड के खिलाफतपुर गांव का जायजा जिलाधिकारी ने लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here