‌‌‌वीडियो : बढ़ सकती है अपराधी संदीप यादव की मुश्किलें, पहुंचे जेल आइजी

0
1192

-मीडिया से बातचीत में बताया सामान्य निरीक्षण के लिए हुआ आगमन
बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल का निरीक्षण करने रविवार को जेल आइजी देवेश सेहरा बक्सर पहुंचे। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा यह सामान्य निरीक्षण था। जो विभागीय कार्रवाई का हिस्सा है। कुछ दिन पहले सजायाफ्तार अपराधी संदीप यादव व भोजपुरी गायक खेसारी यादव के मध्य हुई बातचीत के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा

इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन ने तैयार की है। जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। जेल से अपराधियों द्वारा फोन करने और घटनाओं को संचालित करने जैसे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा। हमारे यहां लगातार निरीक्षण, छापामारी की प्रकिया चलती है। जो अपराध नियंत्रण से जुड़ी कार्रवाई है। जेल प्रशासन और जिला प्रशासन अपना काम बखुबी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here