‌‌‌ चल पड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, अब एक दिन में कर सकते हैं अयोध्या का दर्शन

0
1570

-केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बक्सर खबर। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को पटना से चलकर बक्सर पहुंची तो स्टेशन जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। दोपहर बारह बजे के लगभग ट्रेन बक्सर आई तो स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, गया शिक्षक स्नातक के एमएलसी जीवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। सांसद ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को इसके लिए धन्यवाद।

इसके चलने से सिर्फ पटना और लखनउ के मध्य लोगों का आवागमन बहुत सरल हो गया है। भाजपा नेता प्रदीप राय ने कहा कि अब चौबीस घंटे में बक्सर के लोग अयोध्या धाम स्टेशन का दर्शन कर बक्सर वापस आ सकते हैं। क्योंकि यह ट्रेन सुबह 7:20 में लखउन के लिए रवाना हो रही है। दोपहर सवा 12 बजे वहां पहुंच रही है। वापसी 5:15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन पर यह पुन: मिलेगी। जिससे रात 10:13 बजे बक्सर वापस लौटा जा सकता है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री जो जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है।

-छात्रों को प्रमाणपत्र देते अश्विनी चौबे, जीवन कुमार व प्रदीप राय

इस दौरान स्टेशन पर एक छोटा कार्यक्रम हुआ। जिसमें कई अतिथि शामिल हुए। साथ ही रेलवे द्वारा कराई गई स्कूली छात्रों की प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा लोकल फॉर वोकल के तहत एक उत्पाद केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। हालांकि यह सारे कार्यक्रम प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किए। स्थानीय स्तर पर इसकी औपचारिकता पूरी की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष भोला सिंह समेत पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here