लाइट एंड साउंड के लेजर शो का किया गया ट्रायल

0
558

-अश्विनी चौबे ने कहा पर्दा पर प्रसारण का किया जा रहा है प्रयास
बक्सर खबर। दशकों से बंद पड़ा बक्सर का ध्वनी प्रकाश केन्द्र जल्द ही गुलजार होगा। क्योंकि निर्माण का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां भविष्य में लेजर शो के माध्यम से बक्सर के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया जाएगा। जो छाया चित्र यहां दिखाए जाने हैं। उस टेली फिल्म का आज सोमवार को प्रदर्शन किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन विभाग की तरफ से छह करोड़ रुपये खर्च कर यहां नया केन्द्र विकसित किया जा रहा है।

ट्रायल शो के दौरान उपस्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे व अन्य नेता

यहां प्रतिदिन जो शो दिखाया जाएगा। उससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु बक्सर के आध्यात्मिक महत्व के बारे में जान सकेंगे। फिलहाल कोशिश हो रही है कि जो शो आज प्रस्तुत किया गया। उसका आगे प्रसारण किया सके। फिलहाल परिसर खुला होने की वजह से कुछ तकनीकी व मशीन को लेकर सुरक्षा कारणों से परेशानी आ रही है। लेकिन, इसका प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री प्रेम कुमार, एमएलसी जीवन कुमार, राम कर्म भूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा व भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here