‌‌‌ बहन पर लगा भाई की हत्या का आरोप, बहनोई भी नामजद

0
2948

-पुलिस ने एक को लिया हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी
बक्सर खबर। संपत्ति के लोभ में बहन ने अपने भाई की हत्या करा दी है। यह आरोप धनसोई थाना के धोबही गांव की रहने वाले वंदना देवी पर लगा है। मृतक लाल बहादुर सिंह की पत्नी ने इसकी शिकायत धनसोई थाने में दर्ज कराई है। जिसमें वंदना और उसके फौजी पति ओमवीर सिंह को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता विजय लक्ष्मी का आरोप है कि मेरी सिर्फ तीन बेटियां हैं।

ऐसे में उनकी बहन और बहनोई चाहते थे कि पैतृक संपत्ति उनके नाम कर दी जाए। लेकिन, आपसी सहमती नहीं बन रही थी। मंगलवार को उन लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर मेरे पति को मार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी वंदना को हिरासत में ले लिया गया। वहीं ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। बहन भी ऐसा करा सकती है। क्या जमाना आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here