वाजपेयी जी के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बंटा कंबल

0
152

बक्सर खबर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन जिले में उत्सव पूर्वक मनाया गया। नगर भाजपा द्वारा शहर के पीपी रोड में सोमवार की सुबह केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवजी खेमका के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

add

खास योजना के तहत मौजूदा लोगों ने शहर के बुजुर्ग स्वयं सेवकों में से एक बिहारी जी के हाथों केक कटवाया गया। 93 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शहर के लगभग दो सौ गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद सूर्य मुखी देवी, बैकुण्ठ नाथ शर्मा, रमेश गुप्ता, बिलटानी समेत शहर के अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here