स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

0
93

-भाजयुमों की युवा संदेश यात्रा का शहर भ्रमण
बक्सर खबर। उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्त नहीं हो जाता। स्वामी विवेकानंद जी के इस कथन के साथ भाजपा युवा मोर्चा की इकाई ने शहर में युवा संदेश यात्रा निकाली। भव्य रथ पर स्वामी जी की बड़ी तस्वीर लगायी गयी थी। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने किया। शोभा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे ने भी शामिल हुए

और युवाओं को संबोधित करते हुए इन लोगों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए हमेशा आदर्श रहे हैं। युवा उन्हें मार्गदर्शक मानकर रास्ता तय करते हैं। प्रियरंजन ने कहा कि हर युवा को स्वामी विवेकानंद की तरह आदर्श वान और जिज्ञासु होना चाहिए। कार्यक्रम के प्रभारी नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने यात्रा को सफल बनाने के लिए शामिल हुए सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

युवा संदेश यात्रा में शामिल भाजयुमों के कार्यकर्ता

इस शोभायात्रा में राणा प्रताप सिंह, बलराम पांडे, मनोज पांडे, शेखर सिंह, अविनाश पांडे, पीयूष प्रियदर्शी, सोनू ओझा, लल्लू तिवारी, अभय ठाकुर, रूपेश दुबे, धीरज जयसवाल, विमलेश सिंह, बिट्टू सिंह , ओम यादव, आदित्य ठाकुर, अक्षय ओझा, रमेश वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, गौरी शंकर उपाध्याय, चंदन सिंह ,अरविंद पासवान, त्रिभुवन पाठक, रिंकू मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, धीरज पाठक, शीला त्रिवेदी, सुनील सिंह, अमर गोंड, अंशु, विनय विनायक, मनीष ओझा, चंदन सिंह, सतेंद्र पांडे, लखन मल्होत्रा, विजय कुमार, सभी मंडल अध्यक्ष सभी जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here