पिस्तौल व बम के साथ जिले के दो युवक यूपी में गिरफ्तार

0
858

-एक है छत्तीसगढ़ पुलिस का कांस्टेबल, दोनों राजपुर के रहने वाले
बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश की पुलिस बक्सर जिले के दो युवकों को हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक छत्तीसगढ़ पुलिस का कांस्टेबल है। जो फिलहाल छुट्टी लेकर अपने गांव जलीलपुर आया हुआ था। राकेश राय पुत्र लालबिहारी राय को एक दिन पहले गहमर थाना की पुलिस ने असलहे के साथ गिरफ्तार किया। उसके साथ एक और युवक था।

जिसका नाम गंगासागर पुत्र बृजनाथ राजभर है। यह दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। जो राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सोमवार की शाम गहमर गांव के दंगल बाबा मंदिर के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में दोनों पकड़े गए। मंगलवार को जब यूपी पुलिस ने उन्हें जेल भेजा। तो यह खबर मीडिया में आई। बक्सर के दो युवक गाजीपुर में गिरफ्तार।

पुलिस यह जानकार है हैरान है। इनमें से एक खुद को पुलिस का सिपाही है। इसकी सूचना वहां भी भेजी गई है। जबकि उनके पास से 32 बोर का रिवाल्वर, नाइन एमएम की पिस्तौल व हैंडग्रेनेड जैसा घातक बम मिला है। इस सिलसिले में जब राजपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला। गंगासागर के खिलाफ पहले भी इस थाने में आम् र्स एक्ट का मामला दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here