पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी, असलहा बरामद

0
1586

-चल रही है पूछताछ, बार-बार छूट जाता है अपराधी
बक्सर खबर। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे नगर थाने की टीम पूछताछ कर रही है। इनमें चर्चित अभिषेक पांडेय उर्फ बिट्टू शामिल है। जो राजपुर थाना के पलियां गांव का निवासी है। इसे पुलिस ने नगर के धोबीघाट मुहल्ले से गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार इसे दो दिन पहले दबोचा गया था। लेकिन, पुलिस इस बारे में कुछ भी बता नहीं रही है। वजह साफ है, पूछताछ चल रही होगी। इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। सूत्रों की माने तो यह आरा के अपराधियों के साथ मिलकर काम करता है। अपने जिले में भी हाल के वर्षो में दो बार गिरफ्तार हो चुका है। एक बार पिस्तौल के साथ, दूसरी बार नशीले पदार्थ के सेवन के दौरान सारिमपुर के पास से।

लेकिन, कम उम्र होने के कारण यह हमेशा बाहर आ जाता है। इसके परिवार के लोग सीधे-साधे हैं। जिसके कारण वे इससे मिलने भी नहीं जाते। इसकी हरकतों से वे परेशान हैं। सूत्रों ने यह भी बताया, इसकी निशानदेही पर पांडेयपट्टी का धीरज कमकर भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी किन मामलों में हुई है। यह भी जल्द ही खुलकर सामने आएगा। जब पुलिस इसे जेल भेजेगी। अपराध जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया, इसका एक साथी इटाढ़ी इलाके का था। जो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। यह घटना भी हाल के दिनों की है। इतना बस होने के बावजूद भी यह बार-बार बाहर आ जाता है। क्योंकि तंत्र के पास साक्ष्य नहीं और कानून लचीला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here