खेलने के दौरान ढ़ाई साल का मासूम नहर में डूबा

0
464

– नावानगर के रूपसागर में हुई घटना
बक्सर खबर। नहर में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। सूत्रों के अनुसार घर के आगे नहर है। बच्चा अपने घर के पास ही खेल रहा था। लेकिन, कुछ देर बाद लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया तो वह कहीं दिखा नहीं। पूछताछ शुरू हुई लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन अभी खोजबीन कर ही रहे थे कि सूचना मिली कि नहर में एक बच्चे का शव देखा गया है।

जिसके बाद घर के लोग भागे-भागे वहां पहुंचे। मासूम का शव बाहर निकाला गया। परिजन उसे निजी अस्पताल तक ले गए। निजी अस्पलताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत शव देखकर मां की चीख निकल गई। परिजन उसे समझाने लगे परन्तु उसके सवालों के आगे निरूत्तर हो गए। मृत मासूम नावानगर अंचल के रूपसागर निवासी मुन्ना कुमार सिंह का पुत्र ओम प्रकाश था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष व स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here